जालंधर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फरवरी को जालंधर आ रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक फरवरी तक जालंधर में ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कम एडीसी (ज) अमनिंदर कौर के आदेशानुसार जिला जालंधर की सीमा में किसी भी प्रकार का सिविल रिमोट/पायलट एयर क्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप ्टर उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।


