गोराया में अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई टाटा योद्धा, बड़ा हादसा टला

भास्कर न्यूज | जालंधर गोराया में तहसील के पास एक अनियंत्रित टाटा गाड़ी सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति ग्रस्त वाहन को साइड करवाया और घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची, तो देखा कि सामान से लदी एक टाटा योद्धा गाड़ी रेलिंग में धंसी हुई थी। गाड़ी में चाबियां और अन्य लोहे के औजारों समेत करीब तीन टन भारी सामान भरा हुआ था। ड्राइवर के अनुसार, जब वह तहसील के सामने से गुजर रहा था, तो अचानक गाड़ी का पिछला एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने के कारण गाड़ी सीधी रेलिंग से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *