जांजगीर | हाइवा वाहन चालक-मालिकों के विरुद्ध धारा गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान खपरीडीह रेत घाट क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रेत से भरे दो हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। उक्त दोनों हाईवा वाहनों को मौके पर जब्त किया गया है। प्रकरण में संबंधित वाहन चालकों-मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम और अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत इस्तगाशा तैयार कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।


