नमक से तैयार होती है मक्का की ये स्वीट डिश:5 सितारा होटल्स में भी डिमांड, खीर की तरह ले सकते हैं गर्म और ठंडे का आनंद

मक्के की रोटी के स्वाद से तो सभी वाकिफ होंगे। सरसों के साग के साथ इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है। लेकिन अगर राजस्थान की हल्की गुलाबी ठंड में मक्के से बनी एक स्वीट डिश मिल जाए तो क्या ही कहना। जायका सीरीज में आज हम आपको ‘सुपर फूड’ में मक्के की ऐसी डिश से रूबरू करवाते हैं, जो मीठी तो है, लेकिन नमक डालकर तैयार किया जाता है। ये है मक्के की कीस। सेहत के लिए ये बड़ी गुणकारी होती है। यही कारण है मक्के से बनी ये मॉडर्न डिश बड़े-बड़े होटलों के मेन्यू में शामिल है, जिन्हें बच्चे भी आसानी से खा सकते हैं। इस डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, आईटीसी राजपूताना होटल के शेफ अनवीर सिंह। क्या है ये मक्के की कीस? शेफ अनवीर ने बताया कि मक्के की कीस एक डेजर्ट या स्वीट डिश है, जिसे आप गरमा गर्म भी खा सकते हैं और फ्रिज में रखकर ठंडे का मजा भी ले सकते हैं। ये न्यूट्रिशन से भरपूर जायका है। यही वजह है कि गर्मियों में भी इस डिश का आनंद ले सकते हैं। यह डिश न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि पोषण से भी भरपूर है। मक्के के आटे में विटामिन ‘ए’ और कैरोटिनाइड पर्याप्त मात्रा में होता है। एनीमिया से बचाने के लिए मक्के के आटे में आयरन होता है। इसी कारण से सर्दियों में मक्के का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शेफ अनवीर ने बताया कि मिलेट्स के बढ़ते महत्व को देखते हुए इस तरह की पारंपरिक रेसिपी का फाइव स्टार होटल में शामिल होना। भारतीय व्यंजनों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। यह घर पर भी आसानी से बनाई जा सकने वाली एक स्वस्थ और स्वादिष्ट डिश है। आइए जानते हैं कैसे बनता है मक्के कीस? सामग्री : 100 ग्राम मक्के का आटा, 150 ग्राम मक्के का दलिया, एक छोटा चम्मच नमक, 100 ग्राम घी, 500 ग्राम दूध। बनाने के स्टेप : मक्के की कीस बनाने के लिए एक पैन लेंगे, घर में कड़ाही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले देते चलिए आसान से सवाल का जवाब मक्के का पराठा भी है लजीज सर्दियों में ज्यादातर लोग सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का कॉम्बिनेशन रखते हैं। लेकिन फूड लवर्स के लिए मूली-मक्के का पराठा भी बेहतरीन फूड ऑप्शन है। शेफ अनवीर सिंह कहते हैं- मक्के का पराठा इसलिए भी खास है। क्योंकि इसमें मूली, प्याज और मूली की पत्तियों का मिश्रण होता है। मक्के के आटे में कद्दूकस की हुई मूली-मक्के के दरदरे आटे को सॉफ्ट बनाती है। इसकी ड्रायनेस को कम कर देती है। ये पराठा काफी नर्म और लजीज बन जाता है। ऐसे करें तैयार? सामग्री : मक्के का आटा 500 ग्राम, बारीक कटे प्याज (2 बड़े), कद्दूकस की हुई मूली (2 पीस), हरी मिर्च, अज्वाइन, बटर और नमक। बनाने के स्टेप : एक बाउल में मक्के का आटा लेंगे। इसमें बारीक कटे प्याज और हरी मिर्च, थोडा अज्वाइन और नमक डालेंगे। कद्दूकस की हुई मूली को आटे में डालने से पहले उसे अच्छी तरह से निचोड़कर उसका पानी निकाल देंगे। पिछले राजस्थानी जायका में पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर ये है नसीराबाद की 70 साल पुरानी लाल चाट। लोगों के बीच यह चाट जुकाम-बुखार ठीक करने वाली चाट के नाम से फेमस है। नवलचंद हलवाई ने ब्रेड और लाल रंग की चटनी के कॉम्बिनेशन से इस चाट को बनाया था।…(CLICK कर पूरा पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *