पंजाब के नामी सिंगर मास्टर सलीम, हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस और रोशन प्रिंस ने एक रियलिटी शो के शूट के दौरान सिंगर नछत्तर गिल का मजाक उड़ाया। तीनों ने नछत्तर गिल के एक सैड सॉन्ग को बैकग्राउंड में लगाकर रील बनाई। रील में तीनों उनके सुरों पर तंज करते हुए हंसते दिख रहे हैं। युवराज हंस की तरफ से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी अपलोड किया गया है। इस पर सिंगर नछत्तर गिल ने नाराजगी जताते हुए अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है सिंगर नछत्तर गिल ने लिखा- क्यों आप सब अपनी अक्ल का जनाजा निकाल रहे हो। मैं मानता हूं कि आप मुझसे बड़े और सुरीले कलाकार हो। इसके साथ नछत्तर गिल को उनके फैंस का साथ मिला है। फैंस ने कमेंट करके तीनों कलाकारों को ऐसा करने पर टोका है। फैंस ने लिखा है कि तीनों की गायकी अच्छी है। नछत्तर गिल भी उम्दा सिंगर हैं। मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस को इस तरह किसी साथी कलाकार का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए था। हालांकि, आलोचना होते ही मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस ने वीडियो जारी कर कहा कि हम नच्छतर गिल का बहुत सम्मान करते हैं। यदि उन्हें बुरा लगा हो, तो इसके लिए हम उनसे माफी मांगते हैं। मास्टर सलीम ने कहा- हम शूटिंग कर रहे थे। पीछे कोई नच्छतर गिल का गाना सुन रहा था। इसी दौरान रिहर्सल के वीडियो में उनका गाना आ गया। हमने किसी का भी मजाक नहीं उड़ाया। नच्छतर गिल जैसा तो कोई गा ही नहीं सकता रोशन प्रिंस ने कहा- मैं नक्षत्र गिल जी का तहे दिल से सम्मान करता हूं और यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हाल ही में जो कुछ भी हुआ, उसके पीछे मेरा या किसी और का उन्हें नीचा दिखाने या उनकी गायकी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। वह मेरे उस्ताद और बड़े भाई के समान हैं, जिनसे मैंने हमेशा बड़ों का अदब और सत्कार करना सीखा है। अनजाने में हुई इस चूक के लिए मैं और क्लब प्रबंधन बेहद शर्मिंदा हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे क्षमा चाहता हूं। तीनों सिंगरों ने ऐसे उड़ाया था मजाक
तीनों ने मिलकर एक वीडियो बनाया है। जिसमें नछत्तर गिल को साडी जान ते बनी है, तेरा हस्सा हो गया, साडी जान ते बनी है, तेरा हस्सा हो गया गीत चल रहा है। वीडियो की शुरुआत में और बीच में लंबे सुर लगाकर सिंगर का मजाक उड़ा रहे हैं। युवराज हंस के ऑफिशियल पेज पर यह पोस्ट की गई। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद युवराज ने इस वीडियो को हटा दिया। सिंगर नछत्तर गिल की पोस्ट… अब पढ़िए गिल ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा… वडाली बोले- मेरे साथ भी इन्होंने ऐसे किया था
पंजाबी सिंगर लखविंदर वडाली नछत्तर गिल के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नछत्तर की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- मेरे गाने के साथ भी इन्होंने ऐसा ही किया था।भाई, मैं आपके साथ सहमत हूं कि कोई हमारे गाने की खिल्ली कैसे उड़ा सकता है? नछत्तर भाजी, मुझे समझ नहीं आता कि लोग मान–मर्यादा कैसे बार-बार भूल जाते हैं। फैंस बोले- घमंड अच्छा नहीं होता
मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस की तरफ से नछत्तर गिल के गीत पर मजाक करने का जवाब फैंस ने दिया है। गिल की इस पोस्ट के नीचे कई फैंस ने कमेंट कर समर्थन किया और मास्टर सलीम की इस हरकत की आलोचना की। फैंस ने लिखा कि साडी जान के बणी ए जैसे क्लासिक गाने का मजाक उड़ाना पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए शर्मनाक है। एक फैंस ने तीनों कलाकारों के लिए लिखा कि इतना घमंड अच्छा नहीं होता।


