लुधियाना में कारोबारी से मांगी 2 करोड़ रंगदारी:व्हाट्सएप काल में दी जान से मारने की धमकी,पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल पर की FIR

कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश रचने वाले गैंगस्टर डोनी बल के खिलाफ लुधियाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शहर के एक कारोबारी जगजीत सिंह से उसके नाम से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। वॉट्सऐप पर बार-बार धमकी भरे कॉल आए, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर डोनी बल बताया। 17 जनवरी को आई थी थ्रेट काल शिकायत के बाद थाना सदर की पुलिस ने रंगदारी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, गुरु नानक कलोनी नजदीक जीएनई कालेज निवासी जगजीत सिंह को 17 जनवरी को 737454+737511 से थ्रेट काल आई। काल करने वाले से जान से मारने की धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए मांगे। पीड़ित जगजीत सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया। पुलिस ने जांच दौरान गैंगस्टर पर FIR दर्ज कर दी। डोनी बल पर पहले भी रंगदारी मांगने के कई केस पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डोनी बल पंजाब और विदेशों में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। फरवरी 2025 में अमृतसर पुलिस ने उसे एक डेयरी संचालक से फिरौती मांगने के मामले में नामजद किया था। तब आरोपी ने पैसे न देने पर व्यवसाय को उड़ाने की धमकी दी थी। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस उसे बंबीहा–राणा कंडोवालिया गैंग से जुड़ा मानती है। पुलिस आरोपी का पिछला रिकार्ड अभी और खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *