शादी से मना किया तो खुद को आग लगाई:सतना में युवक ने नाबालिग के घर जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़का

सतना में एक युवक ने 16 साल की लड़की के घर जाकर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक नाबालिग से एकतरफा प्यार करता है। वह शादी के लिए नाबालिग पर दबाव बना रहा था। जानकारी के अनुसार, धवारी मोहल्ले में रहने वाले राहुल कुशवाहा ने बुधवार को नाबालिग के घर पहुंचा था। वह नाबालिग को शादी करने के लिए कह रहा था। जब लड़की की मां और बहनों ने राहुल को घर से जाने के लिए कहा तो उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसके बाद नाबालिग और उसके परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद राहुल ने खुद मां को घटना की जानकारी दी। परिजन राहुल को जबलपुर ले गए
राहुल गंभीर रूप से झुलस गया है। उसने खुद अपनी मां अंजू कुशवाहा को फोन कर घटना की जानकारी दी। राहुल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए जबलपुर ले गए। नाबालिग को कई दिनों से परेशान कर रहा था राहुल
पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल लंबे समय से नाबालिग को परेशान कर रहा था। सीएसपी महेंद्र सिंह बताया है कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि राहुल आए दिन उसे परेशान करता था और कई बार समझाने के बावजूद नहीं माना। नाबालिग ने स्पष्ट किया कि उसका राहुल के साथ कभी कोई प्रेम प्रसंग नहीं था। वह जबरन उसका पीछा कर रहा था। आरोपी के पिता का आरोप- लड़की ने घर बुलाया था
राहुल के पिता रवि कुशवाहा ने बताया कि 2-3 साल से राहुल और उस लड़की की बात मोबाइल पर होती थी। बुधवार को किसी बात पर बहस हो गई। सुबह लड़की ने फोन कर राहुल को अपने घर बुलाया और बहन और मां के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। राहुल की मां अंजू कुशवाहा ने बताया कि राहुल ने फोन कर बताया कि आग लग गई है। मैं दौड़ कर लड़की के घर पहुंची तो देखा राहुल गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। मां के साथ किराए के मकान में चलाता था दुकान
आरोपी राहुल सतना में किराए से रहता है। यहां उसकी किराए की दुकान है। इसके अलावा राहुल शादी समारोहों में कॉफी मशीन लगाने का काम करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *