झालावाड़ की सुनेल थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को चोरी किए गए सोने के गहने और नकदी राशि के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी का मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई थी। एसपी ऋचा तोमर ने बताया की चोरी की घटना का प्रकरण दर्ज होने के बाद अनुसंधान और तकनीकी विश्लेषण कर प्रकरण मे आरोपी रवि मेहर (24 )पुत्र भगवानलाल मेहर निवासी भवानीमण्डी रोड सुनेल को गिरफ्तार किया। जिससे एक सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी और 31 हजार 500 रुपए नकद बरामद किए, जबकि मामले की जांच अभी जारी है। कार्रवाई टीम में थानाधिकारी के अलावा पुलिस टीम के एएसआई हरिसिंह, कमलेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल, सत्यनारायण, प्रमोद कुमार, पिंटू सिंह, अकिंत कुमार शामिल रहे। गौरतलब है कि सर्दी के दिनों में भी आए दिन सूने मकानों को अज्ञात व्यक्ति निशाना बना कर लाखों रुपए की चोरी कर रहे हैं।


