लखनऊ में टेक फेस्ट 4.0 का आयोजन:रोबोटिक्स और AI तक की प्रदर्शनी, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने टिप्स दिए

लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित ‘टेक फेस्ट 4.0’ में तकनीकी प्रतिभा देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह समेत कई विभागों के प्रमुखों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ तरुण टंडन, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल के प्राचार्य अनिल कुमार शर्मा और वित्त प्रबंधक श संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टंडन ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व पर विशेष जानकारी साझा की। छात्रों ने साइबर अपराध और सुरक्षा पर नाटक किया कार्यक्रम में छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। साइबर शो में छात्रों ने साइबर अपराध और सुरक्षा पर आधारित नाटक किया। कोडगोल्फ प्रतियोगिता में कोडिंग कौशल का प्रदर्शन हुआ। आर्टबर्स्ट पोस्टर प्रतियोगिता में तकनीकी विषयों पर कलात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। AI आधारित छवि जनरेशन और मीम निर्माण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। 7 फरवरी को गेमिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा विकसित स्वचालित डस्टबिन, 2-व्हील बैलेंसिंग रोबोट और साउंड रिएक्टिव एलईडी सिस्टम जैसे नवीन आविष्कार दिखाया गया। आगामी 7 फरवरी को ‘एक्सपो रिनेसां’ में छात्रों के प्रोटोटाइप का प्रदर्शन और BGMI गेमिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस तरह टेक फेस्ट ने छात्रों को तकनीकी नवाचार की दिशा में प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *