धमतरी जिले के ब्लॉक मुख्यालय कुरूद से डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे ट्रैक्टर पलटने से 4 नाबालिग दोस्त इंजन में दब गए। इसमें से 3 की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर है। उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया है।
कुरूद टीआई अरूण साहू ने बताया कि मोंगरा निवासी प्रीतम चंद्राकर (17), मयंक ध्रुव (16), चर्रा निवासी हुनेंद्र साहू (17) और बानगर निवासी अर्जुन यादव (16) प्रीतम के घर का ट्रैक्टर लेकर घूमने निकले थे। ट्रैक्टर प्रीतम चला रहा था। जब वे कृषि कॉलेज से लौट रहे थे तो चर्रा से 100 मीटर पहले ट्रैक्टर पलट गया। इसमें चारों इंजन के नीचे दब गए। इनमें से अर्जुन घायल है। जिसे रायपुर रेफर किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बलौदाबाजार: ट्रैक्टर ट्राली पलटी दबने से दो की मौत ग्राम खैन्दा में ट्रैक्टर ट्राली पलट जान से दो लोगों की मौत हो गई। उस वक्त ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। इसमें दीपक पटेल (18) और अविनेश ध्रुव (19) दोनों निवासी कोनारी शामिल है। दोनों मजदूर थे।


