सीहोर में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी:ग्रामीणों ने नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की; अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR

सीहोर जिले के नौगांव गांव में गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का सिर और कंधा तोड़ दिया गया, जिससे दलित समाज में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही सिद्धीकगंज थाना प्रभारी, आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों ने रात में विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR सिद्धीकगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *