कलेक्टर बोले- 25 से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं:कहा- रात 10 से सुबह 6 बजे तक डीजे-लाउडस्पीकर न बजाए

मऊगंज में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने तेज आवाज में डीजे न बजाने की अपील लोगों से की है। छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान को रोकने के लिए उन्होंने कहा कि 25 फरवरी से शुरू होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे, लाउडस्पीकर न बजाए। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से विशेष अपील की है कि वे परीक्षार्थी छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्वयं आगे आएं और प्रशासन के इस कदम में सहयोग करें। यह निर्णय विशेष रूप से परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को एक शांत और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए लिया गया है। इससे छात्र बिना किसी बाहरी व्यवधान के अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *