कन्नौज के चर्चित रेप मामले में जेल में बंद गैंगस्टर नवाब सिंह को बड़ा झटका लगा है। गैंगस्टर कोर्ट के स्पेशल जज नंद कुमार की अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, नवाब सिंह यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक गैंग का लीडर है। उसका भाई वीरपाल उर्फ नीलू यादव भी गैंग का सक्रिय सदस्य है। नवाब सिंह जमानत पाने के लिए योग्य नहीं है। वह 6 महीने से जेल में बंद है। अब विस्तार से पढ़िए… अब जमानत के लिए हाईकोर्ट जाना होगा नवाब सिंह की तरफ से जमानत के लिए 2 याचिका दाखिल की गई थी। पहली याचिका 28 जनवरी को अधिवक्ता कुशल पाठक ने दाखिल की। जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 1 फरवरी की डेट दी। इसके बाद 3 फरवरी को डेट दी। 3 फरवरी को याचिका नॉटप्रेस कर दी गई। अधिवक्ता कुशल पाठक सुनवाई में नहीं पहुंचे थे। दूसरी जमानत याचिका 4 फरवरी को अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने दाखिल की। जिस पर सुनवाई के लिए 6 फरवरी की डेट लगी। जिस पर गुरुवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका स्वीकार करने योग्य नहीं है। अब अधिवक्ता हाईकोर्ट जाएंगे। नाबालिग से रेप मामले में जेल में हैं नवाब
11 अगस्त, 2024 की रात नवाब सिंह यादव पर एक नाबालिग ने रेप के आरोप लगाए थे। चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय से पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में उन्हें अरेस्ट किया था। तब से वह लगातार जेल में हैं। बाद में उन पर गैंगस्टर की कार्यवाही भी की गई। पाक्सो मामले में नवाब को जमानत मिल चुकी है। जबकि गैंगस्टर में जमानत न मिलने से वह अभी जेल में ही हैं। सपा नेता ने नाबालिग से रेप की DNA से पुष्टि
कन्नौज रेप केस में सपा नेता नवाब सिंह यादव का DNA सैंपल नाबालिग लड़की से मैच हो गया है। SP अमित ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- रेप मामले में घटनास्थल से साक्ष्य कलेक्ट किए गए थे। इसकी FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) से रिपोर्ट आ गई है। इसमें नाबालिग से रेप की पुष्टि हुई है। सपा नेता ने लड़की से अपने ही कॉलेज में दरिंदगी की थी। उसे पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया था। 16 अगस्त, 2024 को नवाब को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अगले दिन यानी 17 अगस्त को नवाब का DNA सैंपल लिया गया। 15 दिनों बाद रिपोर्ट आई। नवाब को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतरवाए और दरिंदगी 11 अगस्त की देर रात 15 साल की नाबालिग अपनी बुआ के साथ आरोपी के कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी। बुआ टॉयलेट गई, उसी दौरान नवाब सिंह यादव ने जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतरवाए और दरिंदगी की। लड़की की फोन कॉल पर पुलिस पहुंची। उस वक्त बच्ची के आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। सपा नेता बेड पर लेटा था। इसके बाद पुलिस ने नवाब को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग ने ही FIR दर्ज कराई थी। 12 अगस्त को नवाब सिंह को जेल भेजा गया। ———————————- ये भी पढ़ें… मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए दी थी बच्ची की बलि:लखनऊ में महिला गिरफ्तार; पति से किडनैप करवाया, कलावा से कसा गला लखनऊ में 8 साल की बच्ची को एक पति-पत्नी ने सिर्फ इसलिए मार डाला कि उनकी मर्दाना ताकत बढ़ जाए। दोनों हमेशा जवान बने रहें। इसके लिए महिला ने पति से 8 साल की बच्ची को किडनैप करवाया। पूजा-पाठ किया और फिर कलावा से बच्ची का गला घोंट दिया। छात्रा की लाश 1 फरवरी को सड़ी-गली हालत में नाले में मिली थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पति सोनू ने पहले ही पकड़े जाने के डर से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


