56 चालान काटकर 2.35 लाख रुपए जुर्माना लगाया:पिकअप हादसे के बाद परिवहन विभाग सख्त, विशेष जांच अभियान चलाया

डीडवाना-कुचामन जिले में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने एक विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित पिकअप वाहनों, बालवाहिनी, मालवाहक ओवरलोड वाहनों के साथ-साथ बिना फिटनेस, बीमा, परमिट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने कुल 56 वाहनों के चालान काटे और 2.35 लाख रुपए जुर्माना वसूला। नियमों का उल्लंघन करने पर एक बालवाहिनी वाहन को जब्त भी किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह की सघन जांच आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *