मशीन में एटीएम कार्ड फंसाकर अवैध निकासी रांची | बीआईटी मेसरा मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसा निकासी करने पहुंचे युवक के खाते से साइबर अपराधियों ने 1.48 लाख की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित जगन्नाथ कुमार राय ने बुधवार को मेसरा आेपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उसे पैसे की आवश्यकता थी। वह 3 फरवरी की सुबह लगभग 8:35 बजे एटीएम में पहुंचे और 1000 रुपए की निकासी की। इस दौरान कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी कार्ड नहीं निकला तो मशीन के ऊपर लिखे गए 8653225080 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। फोन उठाने वाले ने कहा कि आपका कार्ड निकल जाएगा। बुटी मोड़ चले जाएं, वहां एक आदमी मिलेगा। बूटी मोड़ पहुंचा तो कोई आदमी नहीं मिला। इसके थोड़ी ही देर बाद 7 बार में उसके खाते से 1,48,650 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई।


