सीएनआई चर्च के पूर्व पादरी दंपती सहित तीन की मौत

होचर में रिंग रोड पर मिलन चौक के पास गुरुवार शाम स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार पति-प|ी और बाइक सवार की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीएनआई चर्च के सेवानिवृत्त पादरी एसपी लुगून (65), उनकी प|ी उषा लुगून (55) और मनातू निवासी सुमित महतो के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पादरी और उनकी प|ी परिवार के साथ कोकर में रहते थे। वे कांके के हुसीर में रिंग रोड के पास घर बनवा रहे थे। निर्माणाधीन घर देखकर दोनों स्कूटी से कोकर लौट रहे थे। शाम चार बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे पति-प|ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित ने रिम्स में दम तोड़ दिया। वे पहले रांची के संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च बहुबाजार में पादरी थे। इसके बाद कोकर के स्टीफन चर्च से 28 जनवरी को सेवानिवृृत्त हुए थे। उनके निधन पर सीएनआई चर्च कलीसिया छोटानागपुर डायसिस ने संवेदना जताई है। कांके रिंग रोड पर बाइक-स्कूटी की टक्कर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *