रांची | राज्य सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने कहा है कि नगड़ी एनएच टोल प्लाजा के पास दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों और घायलों को मुआवजे की राशि शीघ्र भुगतान कर दी जाएगी। बंधु ने गुरुवार को रिम्स और रामप्यारी हॉस्पिटल में घायल चेपा लकड़ा, बसंती उरांव, मंगरा उरांव, आरती कुमारी और ऑटो ड्राइवर किशन कुमार साहू से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी घायलों को को नकद 50-50 हज़ार रुपए दिए। कहा कि मृतकों के परिजनों को घोषित मुआवजा राशि का एक-दो दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। तिर्की के साथ इटकी के बीडीओ और एनएचएआई के अधिकारी भी साथ थे।


