स्कूटी में ट्रक का नंबर, पकड़ाने पर ट्रक मालिक के पास पहुंचा चालान

शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को जगह-जगह लगा ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा पकड़ रहा है। उनके पास चालान भेजा जा रहा है। लेकिन, कुछ लोग इतने शातिर हैं कि अपनी गाड़ी को किसी और वाहन का नंबर लगाकर चला रहे हैं। इस कारण एएनपीआर कैमरे द्वारा पकड़े जाने पर चालान उस वाहन मालिक के पास जा रहा है, जिसका नंबर होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सैनी कुमार सोनी के ट्रक के नंबर जेएच01डीयू-0680 है। इस नंबर को एक स्कूटी में लगाकर चलाया जा रहा है। स्कूटी को अंजुमन प्लाजा के पास ट्रैफिक नियम के उल्लंघन मामले में एएनपीआर कैमरा ने पकड़ा। स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था, लेकिन उसके पास चालान नहीं आया। बल्कि ट्रक मालिक सैनी कुमार सोनी के पास 1000 रुपए का चालान पहुंचा। जबकि, फर्जी नंबर लगाकर स्कूटी चलाना फर्जीवाड़ा तो है ही, अपराध भी है। ऐसे लोगों को प्राथमिकी दर्ज कर स्कूटी जब्त करने और उन पर कार्रवाई करने का प्रावधान है। चालान से बचने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं शातिर शहर में इन दिनों ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर एएनपीआर कैमरे से चालान काटने की गति तेज हो गई है। इस वजह से चालान से बचने के लिए शातिर लोग या तो किसी और का नंबर अपने वाहनों पर लगाकर चल रहे हैं या फिर नंबर को ढंक कर या उसपर पेंट चढ़ा दे रहे हैं। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ये ऑटोमेटेड चालान प्रक्रिया है। इस कारण जिसका नंबर कैमरा पकड़ती है, उसे सीधे चालान पहुंच जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *