डायन-बिसाही के आरोप में मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज

रांची | पंडरा के हेहल स्थित बनहोरा दुलहुतू गांव निवासी मंगिया कुजूर ने डायन बताकर मारपीट किए जाने की बात कहते हुए गुरुवार को 9 नामजद आैर 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि गांव के ही रितू कुजूर, अर्चना कुजूर, बारख कुजूर, मैसी कुजूर, सीमा बसती कुजूर, सावित्री कुजूर, सुजीत कुजूर, सीमा कुजूर, वर्षा कुजूर आैर 15 अज्ञात ने मिलकर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने बेटी सुनैला कुजूर आैर नेहा कुजूर के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *