भास्कर न्यूज |लुधियाना रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा टीजीटी, पीजीटी समेत 1036 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले लास्ट डेट 6 फरवरी तय की गई थी। आवेदन के लिए फीस 500 रुपए रखी गई है। पीजीटी के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और बीएड पास होना जरूरी है। टीजीटी के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री, बीएड, डीईएलईडी, डिग्री, टीईटी परीक्षा सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 48 साल निर्धारित की गई है। नियमों के तहत रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत मिलेगी। उम्मीदवार वेबसाइट www.indianrailways.g ov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


