रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 37.50 लाख कैश और 3 लग्जरी कार जब्त

राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 31 जनवरी 2026 की रात नागोराव गली अंडरब्रिज के पास से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.50 लाख रुपए कैश, 10 मोबाइल और तीन लग्जरी कारें बरामद की गईं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल, गंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महिंद्रा थार और नेक्सा एक्सएल कार में बैठे लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेला रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी की और दो कारों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन के नाम शामिल हैं। तलाशी में भारी मात्रा में कैश और मोबाइल बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने लाखों रुपए कैश और मोबाइल बरामद किए। कुल मिलाकर 37.50 लाख रुपए कैश, 10 मोबाइल, 2 महिंद्रा थार और 1 नेक्सा एक्सएल कार जब्त की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने jmdbet777.com और Classic777.com जैसी वेबसाइटों के जरिए मास्टर आईडी बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेला और खिलाया। वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई गंज थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की आगे भी जांच जारी है। आरोपियों के संपर्क और डिजिटल लेन-देन की जानकारी खंगाली जा रही है। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *