होशियारपुर जिले की टांडा पुलिस ने गांव शहबाजपुर के पास एक व्यक्ति को 13 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान प्रिंस निवासी खख के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने इलाके में गश्त के दौरान उसे पकड़ा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक और डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। थानेदार जगदीप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी प्रिंस के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


