भंडारे और आरती के साथ हुआ संकीर्तन का समापन

लुधियाना| श्री बाला जी मित्र मंडल सुंदरकांड सेवा समिति और लंगर सेवा समिति की ओर से साप्ताहिक संकीर्तन भंडारे का आयोजन श्री राम लीला मैदान दरेसी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में किया गया। सर्वप्रथम पंडित दूलीचंद ने मंत्रोच्चारण किया तथा श्री बाला जी को भोग अर्पित किया। तत्पश्चात भजन गायकों ने मधुर भजनों के साथ श्री बाला जी का गुणगान किया। इस मौके पर प्रधान नवीन चितकारा ने बताया कि समिति की ओर से लाडोवाल में बनाए जा रहे वृद्ध आश्रम का उद्घाटन 2 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान श्री बाला जी का ध्वज लहरा आरती की गई। इस मौके सर्बजीत शर्मा, प्रहलाद प्रजापत, गोपाल सुनेजा, नवीन शर्मा आदि मौजूद हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *