लुधियाना| धांधरा रोड स्थित साईं रसोई में हर वीरवार को भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान भक्तों ने मेरे बाबा की पालकी, साईं बाबा की पालकी का कीर्तन किया और श्रद्धा भाव से आरती उतारी। इसके बाद भक्तों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया। साईं रसोई के प्रबंधकों ने बताया कि यहां प्रतिदिन नि:शुल्क लंगर सेवा भी चलती है, जहां जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है। हर गुरुवार को भक्त विशेष भक्ति संध्या में शामिल होते हैं और पालकी यात्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।


