विधायक ने की जोड़ो की सेवा:भक्ति के रंग में रंगा मां बगलामुखी धाम

भास्कर न्यूज | लुधियाना भक्ति और शक्ति के रंग में रंगा मां बगलामुखी धाम। अखंड महायज्ञ के इस महाकुंभ में पूरा धाम बैकुंठ धाम बन गया। मंत्रों की ध्वनि से आने वाले मां भक्त के अंदर एक अलग सी ताकत परिवर्तित हो रही है। यह उक्त विचार मां बगलामुखी धाम में चल रहे अखंड महायज्ञ के दौरान आएं भक्तों को संबोधित करते हुए महंत प्रवीण चौधरी ने व्यक्त किए। महंत प्रवीण चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यज्ञ का तात्पर्य है- त्याग, समर्पण व शुभ कर्म से है। उन्होंने कहा कि अपने प्रिय खाद्य पदार्थों एवं मूल्यवान् सुगंधित पौष्टिक द्रव्यों को अग्नि एवं वायु के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण के लिए यज्ञ द्वारा वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि बगलामुखी यज्ञ हमें परमात्मा के करीब पहुंचने में मदद करता है। पूरा पंडाल ही धर्ममय के रंग में रंग चुका है और उसमें भक्त भी पीले वस्त्रों के संगम में धाम में हाजिरी लगा रहे हैं। पक्खोवाल स्थित बगलामुखी मंदिर में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और आत्म नगर के पार्षद ने मिलकर जोड़ो की सेवा की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर सेवा में भाग लिया। विधायक सिद्धू ने कहा कि मंदिरों और गुरुद्वारों में जोड़ो की सेवा करने से मन शांत होता है और विनम्रता आती है। सिद्धू ने सभी को प्रतिदिन कम से कम एक घंटे सेवा करने की प्रेरणा दी, जिससे समाज में परोपकार की भावना बढ़े। शहरवासियों से लेकर देश के अन्य राज्यों से मां भक्त पधार सुख, शांति का अलग सा अनुभव महसूस कर रहे है। अखंड महायज्ञ भक्तों के दुख क्लेश व कष्टों का निवारण हेतु व देश की उन्नति व व्यापारिक वुद्धि के लिए किया जा रहा है। मां बगलामुखी के सच्चे मन से दर्शन करने से सभी दुख, कष्ट, क्लेशों का निवारण मां अपने आप ही कर देती है। यह उक्त विचार धाम के महंत प्रवीण चौधरी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने दिन हो चुके है, यज्ञ में शुरू से लेकर अभी तक शंखनाद की ध्वनि के बीच अखंड महायज्ञ में आहुति डालकर भक्ति की गंगा में भक्तजन बह रहे। धर्म और कर्म को प्रेरित अखंड महायज्ञ के दौरान लगाएं शिविर में भक्तों ने बढ़चढ़ कर हाजिरी लगाई। धाम के सेवक मनप्रीत छतवाल ने कहा कि अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति समारोह शनिवार को होगा। इसके लाखों भक्त साक्षी बनेंगे। इस अवसर पर गौरव कालिया, विजय गुप्ता, एडवोकेट इकबाल सिंह, सुधीर महाजन, बलजीत त्रिखा, पुरुषोत्तम चौधरी, परमवीर चौधरी, सुनील हांडा, संदीप सूद, जतिन सूद, राकेश पासी वरुण चोपड़ा, मनीश गुप्ता, धीरज गुप्ता,आदित्य गुप्ता, पंडित भूपेन्द्र, वरुण शर्मा, वरुण दत्त, तुषार बांसल, नरेन्द्र मोहिनी, अरुण मेहता, गुनीत खेरा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *