लुधियाना| श्री आत्मानंद जैन सभा की ओर से श्री आत्म वल्लभ जैन उपाश्रय पुराना बाजार में वर्ष 2025 के चातुर्मास की तैयारियों को लेकर एक मीटिंग का आयोजन शनिवार 8 फरवरी को शाम 6 बजे की जाएगी। श्री आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि मीटिंग में आगामी चातुर्मास 2025 श्री आत्म वल्लभ जैन उपाश्रय पुराना बाजार में करवाने हेतु विस्तृत चर्चा होगी। जैन समाज को एक मंच पर लाकर समाज कल्याण के कार्यों को अधिक से अधिक करना है। इसमें सभी संस्थाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे।


