सरायकेला में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़:कुख्यात अपराधी सुजित शर्मा समेत दो गिरफ्तार, तीन नाबालिग निरुद्ध

सरायकेला पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। राजनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालू सरदार और उसके सहयोगी सागर मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में गिरोह से जुड़े तीन नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा शनिवार को सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि राजनगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज एक कांड के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने जानकारी दी कि इस मामले में आवेदक आशीष कुमार महतो ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने हथियार के बल पर उनका मोबाइल फोन और नगद राशि लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सुजित शर्मा उर्फ पुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सरायकेला सहित अन्य जिलों में हुई कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, सुजित शर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिले के बाहर भी उसके खिलाफ करीब 40 से अधिक आपराधिक कांड दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा जिले में की गई छह आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं, जो राजनगर, बड़ाबाजार, चांडिल, कपाली सहित अन्य थानों में लंबित हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का मोबाइल फोन, नगद राशि, एक मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *