लुधियाना| जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 10 फरवरी को प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद के लिए नॉमिनेशन होंगे। जानकारी के अनुसार वाइस प्रेसिडेंट, जॉइंट सेक्रेटरी, फाइनेंस सेक्रेटरी के लिए नॉमिनेशन 11 फरवरी को होंगे। एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए नॉमिनेशन 13 फरवरी को होंगे। 14 फरवरी को नाम वापसी होगी। 15 फरवरी को नॉमिनेशन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 18 फरवरी को कैंडीडेट्स डिबेट करेंगे। 28 फरवरी को मतदान होगा। प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ने के लिए नॉमिनेशन फीस 30 हजार रुपये, सेक्रेटरी और वाइस प्रेसिडेंट के लिए 25-25 हजार, जॉइंट सेक्रेटरी और फाइनेंस सेक्रेटरी के लिए 20 हजार तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए फीस पांच हजार रुपये तय की गई है। 28 फरवरी को मतदान के बाद काउंटिंग होगी। 1 मार्च को एग्जीक्यूटिव पद के लिए काउंटिंग की जाएगी।


