कोरबा के स्कूल में वन्य जीव संरक्षण कार्यशाला:विद्यार्थियों को सांप, हाथी और पर्यावरण संतुलन का महत्व बताया

कोरबा जिले के करतला विकासखंड स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कनकी में वन्य जीव संरक्षण पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पीपीटी और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्य जीवों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण की आवश्यकता और पर्यावरण संतुलन से उनके संबंध के बारे में जानकारी दी। रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने विषैले और विषहीन सर्पों की पहचान, सर्पदंश की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कनकी में आने वाले प्रवासी पक्षियों के संरक्षण का महत्व भी समझाया गया। बच्चों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में समझाई गईं। सहायक वन संरक्षक (प्रशिक्षु) अर्चना पैकरा ने बताया कि पर्यावरण में छोटे कीट-पतंगों से लेकर विशालकाय हाथी तक, प्रत्येक जीव का विशेष महत्व है और सभी मिलकर प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्य जीव संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। कक्षा 9वीं की छात्रा आंचल यादव ने बताया कि उन्हें वन्य जीव जंतुओं की विभिन्न प्रजातियों और हाथियों के बारे में विस्तृत जानकारी मिली। बच्चों को वन्य जीवों की जानकारी दी गई वन विभाग के स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को वन्य जीवों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ सांप काटने के बाद होने वाले झाड़-फूंक और बैगा-गुनिया जैसे अंधविश्वासों के प्रति भी सचेत किया। विद्यालय की व्याख्याता ममता सिंह ठाकुर ने कहा कि इस कार्यशाला से बच्चों को छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसका लाभ उन्हें भविष्य में अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक (प्रशिक्षु) अर्चना पैकरा, प्राचार्य प्रहलाद कौशिक, प्रभारी प्राचार्य बी.एन. यादव, वन समिति अध्यक्ष नर्मदा शंकर रजवाड़े, जनप्रतिनिधि गोरे लाल मांझी, कनकी युवा समिति सचिव बसंत रजवाड़े, रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी, वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *