लुधियाना| पटियाला से लुधियाना में एक पंजाबी गाने में डांस सिखाने के लिए आई एक कोरियोग्राफर पिछले 9 दिनों से संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। कोरियोग्राफर की पहचान मेहक कौर पत्नी जगसीर सिंह वासी पटियाला के रूप में हुई है। जगसीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी कोरियोग्राफर है। 26 जनवरी को लुधियाना में उनकी पत्नी भामियां कलां इलाके में गाने की शूटिंग के लिए आई थी। तब उनकी पत्नी ने बताया कि शूटिंग में देरी हो जाने की वजह से वह उस रात को वापस घर लौट नहीं पाएगी। 27 जनवरी को आखिरी बार पत्नी से बात हुई। उसके बाद से उसका फोन बंद आने लगा। इसके बाद पुलिस से संपर्क करते हुए थाना जमालपुर में लापता प|ी की शिकायत दर्ज करवाई।