कोंडागांव | केशकाल थाना पुलिस ने 15 अगस्त 2020 को 29 किलो से अधिक गांजा तस्करी करते हुए अर्जुन सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब, अजय कुमार चौधरी और पांडव कुमार को गिरफ्तार किया था। कोंडागांव के विशेष न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप के न्यायालय में दोष सिद्ध हो गया है। विशेष लोक अभियोजक प्रभा मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने कार से 29.430 किलो गांजे की तस्करी की थी। आरोपियों को 10-10 साल की सजा और एक-एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।


