आईटीबीपी ने नक्‍सलियों के गढ़ अबूझमाड़ में खोला कैंप

भास्कर न्यूज | कोंडागांव प्रदेश में मिशन कगार-2026 (नक्‍सल उन्‍मूलन) में तेजी लाने और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी, कोंडागांव के अधीन की वाहिनियां धुर नक्‍सल प्रभावित इलाके अबूझमाड़ में नक्‍सलियों पर काबू पाने नई सीओबी खोल रही हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रीय मुख्‍यालय आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी ने 5 फरवरी को कोडलियार, नारायणपुर से लगभग 5 किमी आगे कुतुल इलाके में नई सीओबी स्थापित किया है। डीआईजी राणा युद्ध वीर सिंह ने कहा आईटीबीपी की कुतुल चौकी खुलने से वहां के लोगों के मन में भय समाप्त होगा और सुरक्षा की भावना पैदा होगी। साथ ही नक्‍सलियों के मंसूबों पर काफी हद तक लगाम लगेगी और क्षेत्र की जनता को देश की मुख्‍यधारा से जोड़ने का मार्ग भी खुलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *