बोतलबंद पानी की जांच के लिए सैंपल

भास्कर न्यूज | कोंडागांव ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही बोतलबंद पानी की खपत बढ़ जाती है, जिससे अमानक स्तर के पानी की बिक्री की आशंका रहती है। खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में बिकने वाले बोतलबंद पानी की गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके देवांगन ने जिले के प्रमुख विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए एफएसएसएआई अधिसूचित प्रयोगशाला भेजा है। यदि ये नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *