मतदान दलों का प्रशिक्षण आज अंतिम

महासमुंद| त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए गठित मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज 7 फरवरी को दो पालियों में किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम वेडनर मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल महासमुंद में रखा गया है। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे सरल क्रमांक 161 से 240 तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे सरल क्रमांक 241 से 309 तक के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान दल के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नियत तिथि व समय पर प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *