महासमुंद| बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद के तत्वावधान में जिले के 18 से 45 वर्षीय युवकों के लिए घरेलू विद्युत मरम्मत (इलेक्ट्रि्शियन) व मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण की शुरूआत 7 फरवरी से होगा। जिस इच्छुक प्रतिभागी को निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना है वे पंजीयन कर निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते है। पंजीयन के लिए बीपीएल राशन कार्ड व आधार कार्ड की दो-दो छायाप्रति, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो व शैक्षणिक योग्यता के लिए अंकसूची की छायाप्रति आवश्यक है।


