चुनाव के दौरान व्यय का लेखा मिलान 7 फरवरी से

महासमुंद| जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय का लेखा मिलान किया जाएगा। निर्वाचन व्यय लेखा मिलान 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक नगर पालिका परिषद सरायपाली व नगर पंचायत पिथौरा में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिका परिषद महासमुंद व दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नगर पालिका परिषद बागबाहरा व नगर पंचायत तुमगांव में किया जाएगा। निर्वाचन व्यय लेखा का मिलान अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर या अपने अधिकृत अभिकर्ता के माध्यम से करा सकते हैं। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के नियुक्त व्यय लेखा प्रेक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहेंगे। निर्वाचन व्यय लेखा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *