छात्रों को जीवन को सफल बनाने मोटिवेट किया गया

भास्कर न्यूज | कोमाखान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हायर सेकंडरी विद्यालय में मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा व विज्ञान आश्रम कसेकेरा के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस के तहत जीवन को सफल बनाने के लिए जानकारी देकर मोटिवेट किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए एनआईटी रायपुर से 1984 बैच के माइनिंग इंजीनियर, मोटिवेशनल स्पीकर आलोक गुहा ने कहा कि जीवन में सफलता असफलता आती रहती है। हार जीत एक सिक्के की दो पहलू है, असली बात यह है कि हमारा जीवन कितना अर्थपूर्ण है और हमने इस जीवन में लोगों के जीवन को सुखी बनाने क्या किया। उन्होंने भाषण देने के स्थान पर अपने जीवन की कहानी बताते हुए कहा कि मेरे जीवन में एक स्थिति यह आई कि अपने परिवार के साथ मिलकर रहने और एक ज्यादा अच्छे भविष्य के लिए मैने कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी पद से रिजाइन कर किया। मेरे परिवार में किसी का भी बिजनेस लाइन में कोई अनुभव नहीं होने के बाद भी, उसके बाद अपनी खुद की कंपनी खोल कर खदानों में काम आने वाले विस्फोटकों का बिजनेस शुरू किया। मैने सोचा कि जब बिना पढ़े लिखे लोग बिजनेस कर रहे हैं तो मैं अपनी शिक्षा का लाभ उठा कर यह क्यों नहीं कर सकता। आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी कई देशों में विस्फोटकों के क्षेत्र में निर्माण सेक्टर में हम अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने डिग्री नहीं बल्कि अपने आदर्शों को लेकर आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कोमाखान के अलावा उन्होंने दूरस्थ इलाकों में स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी व शासकीय मिडिल स्कूल कसेकेरा के विद्यार्थियों को कहानी व छोटे छोटे टिप्स के माध्यम से संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *