सुकमा| कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति व खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मांडवी द्वारा आयोजित की गई। बैठक में ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही 5वीं और 8 वीं की परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए राज्य से प्राप्त निर्देशानुसार रणनीति बनाई गई। जल्द से जल्द खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा सम्पन्न कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही बच्चों का नॉमिनल प्रपत्र में भरकर भेजेंगे, जिसके अनुसार जिले से रोल नंबर जारी किया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र की सूची व केंद्राध्यक्ष के लिए प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में डीईओ जीआर मांडवी, सहायक परियोजना समन्वयक (परीक्षा प्रभारी) आशीष राम व अन्य मौजूद थे।


