फाजिल्का सरहद पर फायरिंग से फेंसिंग क्षतिग्रस्त:सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, जांच-आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हथियारों की तस्करी के प्रयास के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की फायरिंग से फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के संबंध में फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा नंबर 27 दर्ज किया है। सदर थाना के एसएचओ परगट सिंह ने बताया कि यह घटना बीते दिन फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके के जीजी 3 में हुई थी। पाकिस्तान की ओर से आए तस्कर हथियारों की तस्करी का प्रयास कर रहे थे, तभी मौके पर मौजूद बीएसएफ ने उन पर फायरिंग की। तस्कर वापस भागने में सफल रहे। हालांकि, बीएसएफ, काउंटर इंटेलिजेंस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस ने मौके से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था। इस बरामदगी के संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस ने पहले ही एक अलग मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
मौजूदा मुकदमा फेंसिंग को हुए नुकसान के कारण दर्ज किया गया है। बीएसएफ द्वारा दिए गए एक पत्र के आधार पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। एसएचओ परगट सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि भारत की तरफ से कौन लोग इन हथियारों को लेने आए थे। इसके लिए खुफिया सूत्रों को सक्रिय कर दिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *