पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 11 बागी नेता भाजपा से बाहर

सुकमा| सुकमा जिले में नपा चुनाव में भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 नेता-कार्यकर्ताओं की सदस्यता निलंबित करने के साथ ही 6 सालों के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज देव समेत पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मीबाई, गौरव सिंह, ललित गांधी, पूर्व नपा अध्यक्ष अर्पणा देव, रामकृष्ण राजू, ज्ञानसिंह ठाकुर सहित अन्य शामिल हैं। मालूम हो कि टिकट वितरण से नाराजगी जताते हुए 11 नेता-कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया था, जिसे प्रदेश संगठन ने भी मंजूर कर लिया। अब उन्हें 6 सालों के लिए निकाल बाहर करने की कार्रवाई की गई है। जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने आयोजित पत्रवार्ता में बताया कि पार्टी विरोधी कार्य करने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पत्रकारों से चर्चा करते जिलाध्यक्ष।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *