नीट का रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा मार्च में

भास्कर न्यूज | जांजगीर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट एसएस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। नीट एसएस के इच्छुक उम्मीदवार natboard.edu.in पर जाकर 24 फरवरी 2025 तक आवेदन करें। नीट परीक्षा 29 और 30 मार्च 2025 को होगी। नीट एसएस के परिणाम 30 अप्रैल 2025 तक घोषित होंगे। नीट एसएस की जरूरी डेट्स और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET SS 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। NEET SS का मतलब है नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशलिटी। यह परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएशन डॉक्टर्स के लिए है जो सुपर स्पेशलिस्ट बनना चाहते हैं। अगर आप भी इसमें रुचि रखते हैं और योग्य हैं, तो natboard.edu.in की मदद से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नीट एसएस परीक्षा 29 और 30 मार्च, 2025 को होगी। रिजल्ट 30 अप्रैल, 2025 तक आ जाएगा। इसमें आपको सभी जरूरी बातें मिल जाएंगी। आवेदन की लास्ट डेट 24 फरवरी 2025 है। बिना देरी के तुरंत आवेदन कर दें। ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए नोटिस को जरूर पढ़ लें जहां पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *