झालावाड़ में चारागाह भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त:तस्कर पशु बाड़े की आड़ में चला रहे थे MD ड्रग्स फैक्ट्री, 3 आरोपी फरार

झालावाड़ जिले के आमलिया खेड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में चारागाह भूमि पर बने एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण मादक पदार्थ तस्करों द्वारा किया गया था और अब इसे अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पिछले दिनों 17 जनवरी को थाना भवानीमंडी और थाना मिश्रोली की संयुक्त कार्रवाई में इसी अवैध निर्माण में एक एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था। तस्कर पशु बाड़े की आड़ में मादक पदार्थों का निर्माण और तस्करी कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एमडीएमए (एमडी ड्रग्स) बनाने का कारखाना पकड़ा था। थाना मिश्रोली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह अवैध कब्जा आमलियाखेड़ा निवासी गोपाल सिंह पुत्र मांगू सिंह द्वारा किया गया था। इस प्रकरण में तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। जिला पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *