किसान यूनियन ने डीसी समक्ष मुरादपुरा में निकासी नाले पर कब्जे का मुद्दा उठाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर के नेताओं से मीटिंग कर मुश्किलें सुनकर प्राथमिकता पर निपटारा कराने का भरोसा दिलाया। किसानों ने डीसी को बताया कि मुरादपुरा गांव में निकासी नाला पर कब्जा, सेंट्रल जेल में लगे जैमर से मोबाइल में नेटवर्क नहीं आने, फतहपुर डेयरी की साफ-सफाई जैसी मुश्किलों का हल नहीं कराया जा रहा है। जिस पर डीसी ने बताया कि मुरादपुरा नाले से जुड़ी जो समस्याएं गांव में आ रही उसे चिन्हित किया जा चुका है। इस पर कार्रवाई चल रही है। जैमर की वजह से जो परेशानी आ रही सरकार की नोटिस में लाया गया है। डेयरी का मामला निगम अफसरों को भेज दिया है। डीसी ने किसानों को कहा कि साफ-सफाई से जुड़ी जो भी मुश्किलें आ रहीं निगम अफसरों से मुलाकात कर दूर करवा सकते हैं। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत यदि कोई मुआवजा किसानों का रह गया तो संबंधित एसडीएम से मुलाकात करें। इस मौके पर एसडीएम गुरसिमरनजीत सिंह, डीआरओ नवकीरत सिंह रंधावा, अधीक्षक सेंट्रल जेल हेमंत शर्मा, एडीसीपी जगमोहन सिंह वालिया, बीडीपीओ लखविंदर कौर, किसान नेता करमजीत सिंह नंगली, सुखविंदर सिंह सेठी, जगतार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बचितर सिंह, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *