सरकार उन एजेंटों को पकड़े जो अ‌‌वैध रूप से लोगों को विदेश भेजते हैं : चावला

अमृतसर| अमेरिका से डिपोर्ट किए भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर भेजा जो दुख की बात है। भारत सरकार को उन एजेंटों को पकड़ना चाहिए जिन्होंने युवाओं को अवैध रूप से बाहर भेजा। यह बात पूर्व मंत्री और दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला ने कही। चावला ने कहा कि पहले कभी नहीं देखा कि बेटा विदेश से वापस आए तो मां-बाप रो रहे हों। अमेरिका से वापस भेजे गए युवक जब घरों में पहुंचे तो दुख का माहौल था। भारत सरकार उन एजेंटों को पकड़े, जिन्होंने युवकों को अवैध रूप से भेजा और जितना पैसा युवाओं से लिया है वो वापस दिलवाएं, जिससे युवा अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *