जीएनडीयू में 4 मुलाजिम निजी सहायक के रूप में पदोन्नत

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने 3 कर्मचारियों अरविंदर सिंह मैथ विभाग, हरजिंदर सिंह लेखा शाखा, एकता लड़कियों के हॉस्टल को निगरानी और एक कर्मचारी सोनिया फूड साइंस विभाग को निजी सहायक के रूप में पदोन्नति दी है। नॉन-टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान रजनीश भारद्वाज ने वाइस चांसलर का धन्यवाद करते हुए पदोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रो. डॉ. करमजीत सिंह के कार्यकाल में यूनिवर्सिटी बुलंदियों को छूने जा रही है। इस मौके पर यूनिवर्सिटी नॉन-टीचिंग इंप्लाइज एसोसिएशन और अफसर एसोसिएशन के ओहदेदार और मेंबरों समेत अमन अरोड़ा प्रधान अफसर एसोसिएशन, सचिव रजिंदर सिंह, सीनियर वाइस प्रधान विपिन कुमार, संयुक्त सचिव सतवंत सिंह बराड़ और हरदीप सिंह खजांची मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *