भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने घर के बाहर पार्क की गई कार चोरी करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक शर्मा निवासी गांव सुल्तानविंड ने बताया कि 5 फरवरी तड़कसार 3.50 बजे मैरिज से घर आकर उसने अपनी कार को बाहर पार्क किया था। सुबह 10 बजे उठकर बाहर आया तो देखा कि उसकी कार चोरी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके। फिलहाल घर के बाहर के कार चोरी करने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


