एडवांस में 10 लाख लेकर दूसरे को बेच दी गई जमीन

अंबिकापुर| तकिया रनपुर खुर्द थाना अंबिकापुर निवासी इस्लाम अंसारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया नर्मदापुर चिखलाडिह में 2.493 हेक्टेयर भूमि का सौदा 3 दिसंबर 2024 को रामनाथ यादव पिता परस राम, पाठकपुर, खडगवां चौकी से 10 लाख में तय हुआ था। इस्लाम ने 9 लाख 80 हजार अग्रिम राशि गवाहों के समक्ष नकद व खाते के माध्यम से नोटरी अनुबंध द्वारा रामनाथ को दी। बाद में 1 अक्टूबर 2025 को एक पंजीकृत अनुबंध पत्र निष्पादित कर 1 लाख 50 हजार और दिए। रामनाथ ने इसी भूमि को रंजू देवी पति रतन चौधरी, निवासी दर्रीपारा, अंबिकापुर से 20 लाख में अनुबंध किया और उनसे भी राशि प्राप्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *