अमृतसर| छेहर्टा नारायणगढ़ जीटी रोड स्थित पंचरत्न श्री कृष्ण मंदिर कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर कमेटी के चेयरमैन पुरषोतम पाल और प्रधान तरसेम लाल रंगीला की अध्यक्षता में निकाली प्रभात फेरी में कई भक्तजन शामिल हुए। फेरी सुबह 5 बजे मंदिर से शुरू होकर कई इलाकों के लोगों के घरों में पहुंची। सुंदर फूलों से सजी पालकी में बाबा भोले नाथ जी की प्रतिमा विराजमान की गई। इससे पहले मंदिर के पंडितों द्वारा बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना की। ढोल की थाप पर निकाली प्रभात फेरी के पीछे-पीछे संगत बाबा भोले नाथ का गुणगान करते हुए चली। इस मौके पर बलजिंदर शर्मा, प्रदीप अग्निहोत्री, दिनेश शर्मा, अजय, दिलीप सिंह, राजू बावा, मीनू, परवीन, सपना, लता, यशपाल, रमन, सुशील कुमार, बली महाजन, हरीश महाजन, कांता प्रसाद, लवली बलराज, विक्रम, जतिन, कुणाल भल्ला, अश्वनी, मनजीत कौर आदि मौजूद थे।


