झुंझुनूं में बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़:कल आने वाला बजट बनेगा विकसित भारत का आधार, कांग्रेस ने केवल भ्रम फैलाया, शिक्षा मंत्री दिलावर और प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को झुंझुनूं पहुंचे। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय और विधायक राजेंद्र भांबू के कार्यालय में पदाधिकारियों ने स्वागत और आगामी केंद्रीय बजट तथा सरकार की उपलब्धियों पर संवाद किया। बजट से आम आदमी और उद्योग जगत को उम्मीदें मदन राठौड़ ने कहा कि कल पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बजट देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ऐसा बजट लाते हैं जिससे औद्योगिक क्षेत्र को गति मिले और आम आदमी को सीधा फायदा हो। हमें पूरा विश्वास है कि कल का बजट देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा। प्रदेशाध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास के रोडमैप पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना है। विकसित भारत का लक्ष्य उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ का निर्माण करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, विधायक राजेन्द्र भांबू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *