डीग में आग से बुजुर्ग महिला झुलसी:गंभीर हालत में भरतपुर रेफर, सर्दी से बचने के लिए जलाई थी आग

डीग शहर के नगर रोड क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डीग जिला अस्पताल से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। महिला ने ठंड से बचने के लिए अपने पास आग जलाई थी। जानकारी के अनुसार सत्यवती (81), पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी नगर रोड डीग, अपने घर में टीन शेड के नीचे खटिया पर लेटी हुई थीं। ठंड से बचने के लिए उन्होंने अपने पास आग जलाई थी। इसी दौरान आग की एक चिंगारी उसके कपड़ों में लगी, जिससे कपड़ों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना में खटिया भी पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इस कारण समय रहते आग बुझाई नहीं जा सकी और महिला को बचाने में देरी हो गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को डीग जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत हायर सेंटर आरबीएम अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *